दरभंगा: बंगाल में बनेगी बीजेपी सरकार, टीएमसी गुंडों का नहीं चलेगा दबदबा: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है और जनता बदलाव के लिए तैयार है।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोग बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस बार पहले की तरह टीएमसी गुंडों द्वारा उत्पात नहीं मचाया जाएगा,