हाथरस: खेत बेचने के बाद दबंगों ने कमीशन को लेकर भाई-बहन व मां के साथ लौहे की सरिया से मारपीट की, तमंचा से धमकी देने का आरोप
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव मीतई में खेत बिकने के बाद गांव के दबंगों ने जबरन कमीशन को लेकर भाई-बहन और मां के साथ लोहे की सरिया से जमकर मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में भाई-बहिन और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है।