धनौरा: मंडी धनौरा में शराब के पैसे के लेनदेन को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, वीडियो वायरल
मंडी धनौरा के लाडनपुर चौराहे पर बुधवार शाम शराब के पैसों के लेनदेन को लेकर सेल्समैन और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही पथराव में बदल गया, जिसमें महिलाएं और बुजुर्ग भी घायल हुए। लगभग 45 मिनट तक चले इस उपद्रव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, लाडनपुर चौराहे पर पंडित वीरेंद्र शर्मा की दुकान में अंग्रेजी शराब का ठेका है।