1000 साल पुराना बिलहरी का प्राचीन विष्णु वाराह मंदिर, नागरा शैली की अद्भुत कलाकृति
कटनी जिले के रीठी तहसील के बिलहरी में स्थित प्राचीन विष्णु वाराह मंदिर लगभग 1000 वर्ष पुराना ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर है। यह मंदिर भारतीय स्थापत्य की प्रसिद्ध नागर शैली में निर्मित है, जिसकी भव्यता और शिल्पकला आज भी लोगों को आकर्षित करती है इतिहासकारों के अनुसार यह मंदिर कलचुरी काल में बनवाया गया था