पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह में एक कुएं से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। किशोरी मंगलवार शाम से लापता थी। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।