मेरठ: हजरत मोहम्मद और हजरत आयशा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से मेरठ में मुस्लिम समाज में आक्रोश, एसएसपी से की गई शिकायत
Meerut, Meerut | Jun 27, 2026 सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में हजरत मोहम्मद और हजरत आयशा के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर मेरठ में मुस्लिम समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। मुस्लिम समाज के युवाओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है