हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एसपी के निर्देश पर भागसर गांव में 60 किलो डोडा पोस्त तस्कर के घर का 28 मीटर अतिक्रमण पुलिस ने हटाया
हनुमानगढ़ एसपी बी आदित्य के निर्देश पर जिले के गांव भागसर में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत डोडा पोस्त बरामदगी के आरोपी संदीप सिंह राजपूत के अवैध अतिक्रमण को पुलिस ने हटा दिया है। यह कार्रवाई एसपी बी आदित्य के निर्देश पर की गई है। आरोपी संदीप सिंह को साल 2023 में 60 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में गिरफ्तार किया गया था।