मड़ियाहू: रामपुर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, घटिया सामग्री का लगाया गया आरोप
नगर पंचायत रामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे करीब 86 लाख रुपये की लागत वाले कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण कार्य पर अनियमितताओं के आरोप लगने लगे हैं। वर्तमान में नींव की खुदाई और ईंट जोड़ने का कार्य चल रहा है, लेकिन इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।