बेल्थरा रोड: बेल्थराबाजार गांव में बारात में हुए बवाल मामले में मनियर निवासी 6 बारातियों पर हुआ मुकदमा, युवक ने लगाई थी फांसी
उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में शादी समारोह के दौरान हुई मारपीट और बवाल के मामले में पुलिस ने छह बारातियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पीड़ित अवधनारायण की तहरीर के आधार पर की गई है। इसकी पुष्टि बुधवार की शाम 6 बजे उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक ने की। बताया कि मामले में मिले तहरीर के आधार पर बिजुलीपुर निवासी दीपांचल क