पतारा स्थित खरीद केंद्र में छोटे किसानों ने तौल न होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ट्रॉलियां में आई ज्वार तो तौली जा रही है, जबकि उनकी दो चार कुंतल की ज्वार नहीं तौल रहे हैं। किसान राकेश ने सोमवार शाम 6:00 बजे बताया सैकड़ो की संख्या में ऐसे किसान हैं जिनके पास तीन से चार कुंतल ज्वार है लेकिन उनकी तौल न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।