राघोपुर: राघोपुर थाना परिसर में शनिवार को किया गया भूमि विवाद निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन
राघोपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद की समस्या निपटारे को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। हालांकि ठंड अधिक होने के कारण शिविर में भूमि विवाद से समस्या को लेकर कोई लोग नहीं पहुंचे। मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को शिविर का आयोजन थाना परिसर में किया जाता है।