राघोपुर: जुरावनपुर थाना के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में बीते दिनों नव विवाहिता की हत्या मामले में मृतका की मां ने 7 के विरुद्ध केस
जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पूर्वी पंचायत में बीते दिनों एक घर में नवविवाहिता का शव मिलने के मामले में मृतक्का की मां सरिता देवी ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सरिता देवी ने आरोप लगाया कि दहेज का ₹5000 नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने हमारी बेटी की हत्या कर दी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस गिरफ्तारी में जुटी है।