राघोपुर: गणतंत्र दिवस के मौके पर राघोपुर के रुस्तमपुर में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
गणतंत्र दिवस के मौके पर राघोपुर के रुस्तमपुर में घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में दर्जनों घुड़सवार अपना घोड़ा लेकर शामिल हुए। मौके पर जुटी हजारों लोगों की भीड़ ने घुड़सवारों को तालियां बजाकर हौसला अफजाई किया। प्रतियोगिता में सफल होने वाले प्रथम द्वितीय एवं तृतीय घुड़सवार को नगद राशि एवं मैडल से पुरस्कृत किया गया।