राघोपुर: 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राघोपुर प्रखंड में आन बान शान से फहराया गया तिरंगा झंडा
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राघोपुर प्रखंड के सरकारी एवं निजी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं राजनीतिक दलों के कार्यालयों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर झंडे को सलामी दी। वहीं मौके पर उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम का नारा लगाया।