ब्लॉक परिसर दहगवां में नमामि गंगे जैविक खेती (ई.ओ.एफ.सी) परियोजना के अंतर्गत कृषक गोष्ठी/जैविक किसान मेला का ब्लॉक प्रमुख दहगवाँ नीलम गुप्ता के पति सुभाष चंद्र गुप्ता द्वारा फीता काटकर जैविक खेती के बारे में कृषकों को बताया है। मेले का आयोजन कार्यरत संस्था वायोसर्ट इंटरनेशनल द्वारा किया गया है। मेले से किसानों को बेहतर आय के अवसर मिल सकेंगे।