बांका: पंजवारा रोड पर पिकअप वाहन ने टोटो को मारी टक्कर, चालक हुआ जख्मी
Banka, Banka | May 25, 2026 बांका पंजवारा रोड में पिकअप वाहन ने एक टोटो को टक्कर मार दी।जिसमें टोटो चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार सोमवार की सुबह 11:00 बजे अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार पैर गांव निवासी चालक उमेश दास टोटो लेकर बाजार जा रहा था।इस दौरान एक पिकअप वाहन ने पीछे से टोटो में टक्कर मार दी। जिसमें वह टोटो लेकर गिर गया और जख्मी हो गया।