ग्राम बैहाटोला में सोमवार शाम 5:00 दोपहिया वाहन और कार के बीच टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है वहीं दूसरे की हालत सामान्य बताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।