भगवान जगन्नाथ की सेवा में एटी ज्वेलर्स की विशेष पहल, 'जोहार जगन्नाथ' अभियान शुरू
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर रायपुर के कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (एटी पैलेस) में आयोजित 'जोहार जगन्नाथ' कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान जगन्नाथ के मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, आस्था और सेवा का पावन अभियान है।
उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों तक पहुंचेंगी और श्री जगन्नाथ पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद भी जन-जन तक वितरित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस पहल को समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया।
#JagannathRathYatra #JoharJagannath #RaipurNews #ATjwellers #CGPrimeTimeNews