राघोपुर: होली से पहले बड़ी कार्रवाई: जूरावनपुर में पुलिस और एलटीएफ की छापेमारी, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
वैशाली जिले के जूरावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर स्थित बिंदा चौक मार्केट के पास शनिवार देर रात पुलिस एवं एलटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की। इस कार्रवाई में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवनगर निवासी मंतोष कुमार (पिता– बिमल राय) के रूप में हुई है।