कर्वी: लोहदा गांव में स्थित बल्केश्वरी माता मंदिर से जुड़े रहस्यमयी किस्से बता रहे हैं धार्मिक विशेषज्ञ शिवप्रकाश पांडेय
चित्रकूट जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र के लोहदा गांव के पास स्थित बलकेश्वरी माता मंदिर बहुत ही प्रभावशाली और सिद्ध मंदिर है । धार्मिक विशेषज्ञ शिव प्रकाश पांडे बताते हैं कि उक्त मंदिर में अगर आप पूरी आस्था रखते हैं और दर्शन करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। खास तौर पर अंधों को आंखों की प्राप्ति होती है।