अरनोद: अरनोद में श्री राम जानकी मंदिर में 18वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, ध्वजा परिवर्तन के साथ गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
सेन समाज बड़ा परगना अरनोद द्वारा गुरुवार को श्री राम जानकी मंदिर में 18वें पाटोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए तथा विधि-विधान से ध्वजा परिवर्तन किया गया। कार्यक्रम में सेन समाज के बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम-जानकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की