गोपालगंज: हथुआ बाजार के संध्या मार्ट में फायरिंग, दो युवक घायल, एसपी ने एसआईटी का गठन किया
हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार में स्थित संध्या मार्ट में बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दो युवक जख्मी हो गए। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट परिसर में दी।