गोपालगंज: काकड़कुंड गांव में पुलिस मुठभेड़: दो आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा, दो खोखा और कार जब्त, एसपी अवधेश दीक्षित ने दी जानकारी
वाहन जांच के दौरान पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने के दौरान कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। वही जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लग गई। नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही देसी कट्टा, दो खोखा व कार को जब्त की। इसकी जानकारी एसपी अवधेश दीक्षित ने गुरुवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट में दी।