मंडी: इंदिरा मार्केट एसोसिएशन मंडी ने नगर निगम प्रशासन से इंदिरा मार्केट में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की फिर से की मांग
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 इंदिरा मार्केट के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ रही हैं। इंदिरा मार्केट एसोसिएशन लंबे समय से सीसीटीवी कैमरे लगाने को लेकर नगर निगम से पत्राचार कर रही है, लेकिन समस्या अभी भी बरकरार हैं। इंदिरा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि इंदिरा मार्केट मंडी शहर का मुख्य बिंदु होने के चलते रोजाना यहाँ सैकड़ों लोग आते हैं।