कटेया: कटेय थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव में भूमि विवाद, महिला समेत तीन की पिटाई, पांच पर प्राथमिकी दर्ज
कटेय थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव भूमि विवाद में महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के आवेदन पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बुधवार को दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।