शिवहर: सुगिया कटसरी पंचायत में भूमिहीन लोगों को जमीन देकर बसाने का किया जाएगा प्रयास: सीओ अजय श्रीवास्तव
सुगिया कटसरी पंचायत में भूमिहीन लोगों को जल्द ही जमीन देकर बसाने का कार्य किया जाएगा. शिवहर सीओ अजय श्रीवास्तव ने बताया है कि जिन लोगों का घर बागमती नदी के उड़ाही के रास्ते में पर रहे हैं और उनके पास जमीन नहीं है तो वैसे परिवार को जमीन देकर बसाने का कार्य किया जाएगा. जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयारी शुरू कर दिया है.