बूंदी: जिलाकलक्टर बूंदी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने जिलेभर में सप्लाई के दौरान जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की
Bundi, Bundi | May 26, 2024 जिले में आमजन की पेयजल संबंधी समस्याओं और शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं तत्परता से निस्तारण किया जा रहा है। वर्तमान में भीषण गर्मी के दौरान आमजन को पेयजल समस्या का सामना नहीं करना पडे और उन्हें समय पर शुद्ध आपूर्ति मिले, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम बनाकर जिलेभर में पेयजल आपूर्ति के समय जल वितरण व्यवस्था की जांच की गई।