बूंदी: शहर की लंका गेट रोड पर धीमी गति से बनने वाले नाले से व्यापारी सहित आमजन हुए परेशान
Bundi, Bundi | May 26, 2024 लंका गेट रोड पर 6 महीने से भी ज्यादा समय से नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ है इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को व्यापारी सहित क्षेत्रवासी अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ। सीवरेज और नालियों का गंदा पानी होने से कई बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। नाला निर्माण को लेकर कई बाहर ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। रोजाना बार-बार जाम के हालात होते हैं।