बरेली: बरेली में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा वार, 1.30 लाख का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
बरेली के थाना बारादरी पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.240 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान बनखण्डीनाथ मंदिर के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों तेजी से भागने की