सहारनपुर: सहारनपुर में दिनदहाड़े स्कूटर चोरी, CCTV में कैद हुआ बेखौफ चोर, वीडियो हुआ वायरल
सहारनपुर में दिनदहाड़े शहर के पॉश इलाकों में भी बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे एक स्कूटर चोरी का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा युवक स्कूटर चोर बताया जा रहा है। युवक का चेहरा भी स्पष्ट नजर आ रहा है। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र के आनंद नगर का है।