इगलास: इगलास कोतवाली पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर की ₹3 करोड़ 33 लाख की संपत्ति की जप्त कर की बड़ी कार्रवाई
Iglas, Aligarh | Apr 18, 2026 इगलास पुलिस ने कुख्यात गांजा तस्कर कृपाल सिंह द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई तीन करोड़ 33 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति को फ्रीज कर दिया है।फ्रीज की गई संपत्तियों में अलीगढ़-हाथरस रोड स्थित एक तीन मंजिला होटल और बेशकीमती भूखंड शामिल हैं।क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि गढ़ी धन्नू (गोरई) निवासी कृपाल सिंह गिरोह का संचालन करता है।