ग्वालियर गिर्द: पुलिस को बाइक सवार मनचले की तलाश, महिलाओं से छेड़खानी करता था, वीडियो वायरल
शहर के कंपू थाना क्षेत्र के चिरवाई के पास स्थित कालोनी के लोग पिछले एक सप्ताह से परेशान हैं। यहां एक बाइक सवार युवक आती-जाती महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करता है और उन्हें अश्लील इशारे भी करता है. युवक की हरकत कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं के साथ युवक की शिकायत पुलिस से की है अब पुलिसबाइक सवार को तलाश रही है