सोहागपुर: उपमुख्यमंत्री 8 मई को शहडोल जिले के दौरे पर रहेंगे: जिला जनसंपर्क कार्यालय
शहडोल गुरुवार को लगभग 4:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 8 मई को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे, उप मुख्यमंत्री प्रातः 8:30 बजे रीवा से देवलोंद जिला शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे प्रातः 9:30 बजे देवलोंद पहुंचेंगे।