हंडिया: न्यायालय के आदेश पर बरौत में NHAI की जमीन की पैमाइश की गई
शनिवार लगभग 11 बजे हंडिया क्षेत्र के बरौत में न्यायालय के आदेश के बाद NHAI की जमीन की पैमाइश कराई गई। मौके पर थाना प्रभारी हंडिया अनूप सरोज भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं राजस्व टीम से नायब तहसीलदार व ADM भी मौके पर उपस्थित रहे। प्रशासन की निगरानी में पैमाइश शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।