स्वार: रामपुर के टांडा में भीषण सड़क हादसा, ईको कार ट्रक में पीछे से घुसी, 4 युवकों की मौके पर मौत, 3 गंभीर घायल
Suar, Rampur | Jul 11, 2026 रामपुर जनपद के थाना टांडा क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 5 बजे टांडा–मुरादाबाद रोड पर हाजी क्लॉथ हाउस के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे मक्के से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।