गुना कैंट थाना के नेहरू पार्क के पास 29 दिसंबर दोपहर को पिता पुत्री से बाइक में टक्कर मारकर मारपीट करने वाले ऑटो चालक दो लोगों को कैंट पुलिस ने पकड़ा है। 30 दिसंबर को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा, शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की। नानाखेड़ी निवासी सत्यनारायण अहिरवार और वीरेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।