गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली महिला से युवक ने की छेड़छाड़, पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा
गभाना थाना क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेली महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीन अप्रैल की रात गांव का ही एक युवक मौका पाकर महिला के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।