खरगोन। जिले के ग्राम केली में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वारदातों पर रोक लगाने की मांग को लेकर गांव के युवक एकजुट होकर थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायती आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।