मेसकौर: एमजेबी स्कूल में मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य झांकी का आयोजन
Meskaur, Nawada | Oct 17, 2026 मेसकौर प्रखंड के पसाढ़ी गांव स्थित एमजेबी पब्लिक स्कूल में नवरात्र उत्सव पर छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की भव्य झांकी प्रस्तुत की। भक्ति गीतों और विदाई प्रस्तुति से विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। छात्राओं ने नारी शक्ति, सनातन संस्कृति और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।