कटंगी: कटंगी में शराब दुकानों के पास अवैध अहाते, ढाबों में देर रात तक परोसी जा रही शराब
मध्य प्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और उससे जुड़े अपराधों को रोकने के लिए सभी अहातों को बंद करने का फैसला लिया था। उद्देश्य था कि शराब दुकान से खरीदकर घर जाकर पिया जाए। लेकिन 3 साल बाद कटंगी में सरकारी आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं। कटंगी शहर की देसी-विदेशी शराब दुकानों के ठीक पास अवैध अहाते बेखौफ संचालित हो रहे हैं।