हटा: मादो गांव के आदिवासी टोला में तीन घरों में आग, गृहस्थी का सामान जला, ग्रामीणों ने आग बुझाई
Hatta, Damoh | May 24, 2026 मड़ियादो थाना क्षेत्र के मादो गांव के आदिवासी टोले में एक साथ तीन घरों में आग लग गईरविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लगी और एक के बाद एक तीन घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया आग लगने से घरों का गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया घरों में आग लगी देख ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आसपास के बोरवेल से इंतजाम कर पानी डालकर आग बुझाई गई,दमकल भी मौके पर पँहुची