हनुमानगढ़: जंक्शन स्थित दुकान के सेल्समैन पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप, दुकान मालिक ने थाना में दी कार्रवाई की मांग
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक कपड़ा व्यापारी ने अपनी दुकान के सेल्समैन पर लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में परिवाद दिया है। जंक्शन बस स्टैंड के पास स्थित एक शोरूम के संचालक ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान पर पिछले 4 वर्षों से एक व्यक्ति कार्य करता है। आरोप है कि उसने विश्वास में लेकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर ली।