पुरोला: भीषण पेयजल किल्लत से जूझ रहे बड़कोट नगरवासियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
आज नगर की महिलाओं व बुजुर्गों ने चिन्हित धरना स्थल पर भजन कीर्तन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। वहीं धरना स्थल पर प्रवीन रावत चौथे दिन भूख हड़ताल पर डटे रहे। आज प्रवीन रावत के समर्थन देने उनकी सास जनक देवी पहुँची। इस मौके पर सुनील थपलियाल, अजय रावत सहित बड़ी संख्या नगरवासी मौजूद रहे।