पुरोला: आराकोट-डामटी मोटरमार्ग पर बनाए जा रहे पैराफिटों को गुस्साए ग्रामीणों ने आज उखाड़ा,घटिया गुणवत्ता का लगाया आरोप,
आराकोट डामटी थुनारा इशाली मोटर मार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए सड़क के किनारे बनाये जा रहे पैराफिटों की गुणवत्ता से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।थुनारा-डामटी के ग्रामीणों ने पैराफिट निर्माण में अनियमितता को लेकर कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के सामने पैराफिटों को उखाड़ा दिया,अधिकारियों को बगैर सीमेंट के चिनाई किए गए पैराफिट दिखाए।