बिजनौर: बिजनौर में 18 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया, सड़के बनी तालाब
Bijnor, Bijnor | Jul 9, 2026 यूपी के बिजनौर जिले में 18 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर में करीब 18 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। साथ हीं सड़क पर खड़ी कार भी कागज की कश्ती की तरह पानी पर तैरती दिख रही है।