फतुहा: सब्बलपुर विष्णु मंदिर के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार किशोर गंभीर घायल
Fatwah, Patna | Apr 7, 2026 सबलपुर विष्णु मंदिर के पास ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मार दिया है। टक्कर में स्कूटी सवार एक 12 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। किशोर हनुमान चक गांव निवासी धर्मेंद्र सहनी के पुत्र सौरभ कुमार है। मौके पर पहुंची नदी थाना की पुलिस ने घायल को सब्बलपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। किशोर का एक पैर बुरी तरह से डैमेज हो गया है।