खुसरूपुर: खुसरूपुर पुलिस ने बासटाल बिन्दटोली से 100 लीटर विदेशी शराब के साथ एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर पुलिस ने 100 लीटर विदेशी शराब के साथ बासटाल बिंद टोली से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कमलेश कुमार,रौशन कुमार,सुजीत कुमार एक अन्य और एक महिला रेणु देवी है। सभी शराब महंगे ब्रांड के हैं। खुसरूपुर थाना ध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ये दूसरे राज्यों से ट्रेन के माध्यम से शराब लाकर डिमांड पर बेचने का काम करता है।