महरौनी: ग्राम कुम्हेड़ी स्थित अंजनी धाम पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां पूर्ण, तहसीलदार ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
महरौनी तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हेड़ी में मां अंजनी धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि0) के तत्वाधान में यह पारंपरिक मेला 01 अप्रैल (बुधवार) से 08 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें दूर-दराज से लाखों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे। मेला महोत्सव में आयोजन के दौरान रात्रिकालीन बेला में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।