रामानुजगंज: होटल में ठहरा युवक निकला साइबर ठग, 21,500 रुपये की ठगी की
रामानुजगंज शनिवार शहर के एक होटल में ठहरे युवक द्वारा साइबर फ्रॉड कर होटल संचालक से 21 हजार 500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक पिछले पांच दिनों से होटल में ठहरा हुआ था और इस दौरान उसने संचालक से कुछ नगद राशि उधार भी ली थी। होटल छोड़ते समय आरोपी ने पहले 1000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने का दावा किया गया है