कुरावली: नौरंगपुर के शिव कैलाश आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य समापन हुआ
कुरावली क्षेत्र के ग्राम नौरंगपुर स्थित शिव कैलाश आश्रम परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा आचार्य के सम्मान एवं भंडारे के साथ संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पधारकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में वृंदावन निवासी आचार्य रामगोपाल शास्त्री द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।